राजनांदगांव, जून 2023। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक संगठन तथा पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में अधिष्ठाता डॉ. आरएन सिंह के मार्गदर्शन में प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मौसम वैज्ञानिक संगठन रायपुर के अध्यक्ष श्री जेएल चौधरी ने जलवायु परिवर्तन पर अपने विचारों के माध्यम से छात्रों को जानकारी दी । संयुक्त सचिव भारतीय मौसम सोसायटी इंजीनियर श्री जयंत दास द्वारा पेड़ पौधे लगाने एवं प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. आरएन सिंह ने अपने उद्बोधन में भूमि एवं जल के संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. जीके दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विचार संगोष्ठी कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष की छात्रा प्रत्युसा दास ने पहला स्थान प्राप्त किया। रोशन खोब्रागडे द्वितीय स्थान पर रहे एवं सौम्या साहू और दिव्यांजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. डिकेश्वर निषाद ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय डॉ. विनम्रता जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी छात्र-छात्राओं को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में डॉ. एलके रामटेके, डॉ. मनोज चंद्राकर, डॉ. दिवेदी प्रसाद, डॉ. पूजा साहू समस्त अतिथि शिक्षक तथा अधिकारियों व कर्मचारियेां की उपस्थिति रहे।
संबंधित खबरें
शासकीय उचित मूल्य दुकान सकर्रा के संचालन के लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
सक्ती, सितम्बर 2022 / विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पंचायत सकर्रा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, सहकारी समिति आदि से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 13 अक्टूबर तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती़ में कार्यालयीन समय तक आमंत्रित किया गया […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया सी-मार्ट का लोकार्पण
रायपुर, 5 जून 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज कांकेर जिला मुख्यालय में 49 लाख 96 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित सी-मार्ट का लोकार्पण किया। इसका संचालन कांकेश्वरी महिला कृषि उत्पाद कम्पनी द्वारा किया जाएगा। इसमें 10 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सहित एक हजार सदस्य शामिल हैं। सी-मार्ट (छत्तीसगढ़-मार्ट) के […]
ग्राम खेढ़ा में न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बनेगा आवासगृह, 08 फरवरी को होगा भूमिपूजन
जिला सत्र न्यायाधीश और कलेक्टर ने स्थल में पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा मुंगेली 07 फरवरी 2024// न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विकासखंड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा में आवासगृह का निर्माण किया जायेगा। छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 08 फरवरी को इसका भूमिपूजन करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश […]