छत्तीसगढ़

व्यापम द्वारा आयोजित शासकीय प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा हेतु उड़नदस्ता दल एवं पर्यवेक्षक नियुक्त

अम्बिकापुर, जून 2023/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 7 से 9, 12 से 16 तथा 19 से 22 जून 2023 तक शासकीय प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों की विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 2ः00 से 4ः15 बजे होगी। कलेक्टर ने उक्त परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों या नकल आदि रोकने हेतु अधिकारियों का उड़नदस्ता दल गठित किया है तथा परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज कौशिक, तहसीलदार भूषण सिंह मण्डावी, भू-अभिलेख सहायक अधीक्षक श्री संजीत पाण्डेय को परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर, शासकीय नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल रोड, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उड़नदस्ता दल गठित किया गया है।
पर्यवेक्षक नियुक्त- उक्त परीक्षा 7 जून 2023 के लिए परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आरआर दर्रो, परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज हेतु जिला विपणन अधिकारी श्री अरुण विश्वकर्मा, परीक्षा केन्द्र शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री नितेश तिवारी, शासकीय नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता श्री जीपी प्रजापति, परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल रोड हेतु समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डीके राय, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु आदिवासी विकास विभाग  के सहायक आयुक्त श्री डीपी नागेश को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 8 जून के लिए परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु साक्षर भारत परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर हेतु जिला अंत्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस तिग्गा को, 9 जून के लिए परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु श्रम पदाधिकारी श्री नीतेश मिश्रा को, 12 जून के लिए परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेनि कॉलेज हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री व्हीएस बेदिया, 13 जून के लिए परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु समाज कल्याण के उप संचालक श्री डीके राय को, 14 जून के लिए परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु सांख्यिकी अधिकारी श्री लव कुमार त्रिपाठी  और परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हेतु समाज कल्याण उप संचालक श्री डीके राय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु 15 जून लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एचएस नायक को, 16 जून जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री लोकेश मिश्रा, 19 जून थर्मल पावर कार्यपालन अभियंता श्री अनिल खलखो, 20 जून रोजगार अधिकारी उप संचालक श्री ललित कुमार पटेल, 21 जून महिला बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज को तथा 22 जून के लिए ग्राम नगर निवेश सहायक संचालक श्री आरपी साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *