रायपुर, 15 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रसिद्ध विधि-शास्त्री श्री चितरंजन दास की पुण्यतिथि 16 जून को उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि श्री चितरंजन दास ने राष्ट्रसेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक घटनाक्रम पर उनकी पैनी नजर रहती थी। उन्हें सम्मान और स्नेह से ’देशबंधु’ भी कहा जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशबंधु जैसे महान राष्ट्रवादी नेता के जीवन-मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति ’पहाड़ी कोरवा’ और ’बिरहोर’ जनजाति के 142 युवाओं को सहायक शिक्षक के पद पर प्रदान किए नियुक्ति पत्रमुख्यमंत्री ने बगीचा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विशेष पिछड़ीजनजाति के युवाओं को नौकरी प्रदान करने की घोषणा की थीवर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया कार्यक्रमप्रदेश में अब तक विशेष पिछड़ी […]
धान खरीदी समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुए शामिल
अम्बिकापुर 22 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समय-सीमा 31 जनवरी 2022 से एक सप्ताह आगे बढ़ाने की घोषणा की। समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत अम्बिकापुर के […]
सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति
राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम सिवनीखुर्द में महंगू साहू गली में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 1 […]