गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 19 जून 2023/ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग अभ्यास गुरूकुल खेल परिसर जिम्नास्टिक हॉल गौरेला में सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाना है। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। इस वर्ष का थीम ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य“ एवं ’’हर घर आंगन योग“ रखा गया है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को परिपत्र जारी कर योगाभ्यास के संदेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में अमृत सरोवर वाले स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में सामान्य योग अभ्यासक्रम पुस्तिका के अनुसार योगासनों का अभ्यास एवं प्रदर्शन कराने के निर्देश दिए है।
संबंधित खबरें
*सर्किट कोर्ट सीटिंग कैम्प का आयोजन 9 से 13 जनवरी तक*
बिलासपुर 4 जनवरी 2023/केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण जबलपुर न्यायपीठ जबलपुर (म.प्र.) का सर्किट कोर्ट सीटिंग कैम्प 9 से 13 जनवरी 2023 तक जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। बैठक में जस्टिस श्री अखिल कुमार श्रीवास्तव शामिल होंगे।
पर्यावरण संरक्षण में हो सामुदायिक सहभागिता- कलेक्टर
जिला पर्यावरणीय योजना के उन्नयन हेतु सम्मेलन सम्पन्न अम्बिकापुर , जून 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय योजना के उन्नयन हेतु सम्मेलन का आयोजन बुधवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यलय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। […]
प्राकृतिक आपदा से निपटने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुंगेली में किया गया
मुंगेली 21 अप्रैल 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में प्राकृतिक आपदा भूकंप, आगजनी आदि से निपटने के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा में मॉकड्रिल अभ्यास किया गया। यह मॉकड्रिल अभ्यास एनडीआरएफ के निरीक्षक श्री सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें जिला फायर ब्रिगेड […]