बलौदाबाजार,10 जुलाई 2023/जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2023 से अब तक 232.1 मिलीमीटर औसत दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा सिमगातहसील में 308 मिलीमीटर हुई। तहसील भाटापारा 295, सुहेला 244, 217, सोनाखान 216.6, कसडोल 213.6, पलारी 206.8, लवन 195.8 एवं बलौदाबाजार में 192 मिलीमीटर सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 2088.8 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 232.1 मिमी है। इसी तरह बीती रात 10 जुलाई को 9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले के तहसीलवार वर्षा में सुहेला 4,सिमगा एवं भाटापारा 2, बलौदाबाजार 1, कसडोल, टुण्डरा, लवन, सोनाखान एवं पलारी शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत
अम्बिकापुर नवम्बर 2024/sns/ अपर कलेक्टर सरगुजा ने तहसील सीतापुर के सोनतराई निवासी आस्ता केरकेट्टा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस हरमुनिया को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत […]
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा और ग्राम बचेड़ी के 781 हितग्राहियों को किया नवीन राशन कार्ड वितरण
कवर्धा, सितंबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान नगर पंचायत सहसपुर लोहारा और बचेड़ी में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ग्राम पंचायत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा और बचेड़ी में आयोजित नवीन राशन कार्ड […]
सुशासन तिहार 2025 गांव-गांव शहर-शहर में लगी समाधान पेटी जिले में 14426 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
अम्बिकापुर , 11 अप्रैल 2025/sns/- आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश स्तर पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है जोकि 8 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा। बता दें कि तीन चरणों में चलने इस तिहार में 8 अप्रैल से […]