दुर्ग 13 जुलाई 2023/ जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों में स्थापित प्लेसमेंट सेल की गतिविधियों की जानकारी के सम्बंध में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में उच्च शैक्षणिक सस्थानों के संस्था प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के शासकीय महाविद्यालय के साथ प्रायवेट उच्च शैक्षणिक संस्थानो में भी विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने महाविद्यालयों में प्लेसमेंट गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि प्लेसमेंट के इच्छुक विद्यार्थी और प्लेसमेंट पश्चात जॉब ज्वाईन करने वाले की जानकारी रखी जाय। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के साथ जॉब की उपलब्धता हेतु पहल होनी चाहिए। उन्होंने इस सम्बंध में उच्च शैक्षणिक संस्थानों से सुझाव भी आमंत्रित किया। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा चाही गई डेटाबेस जानकारी उपलब्ध कराने कहा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उप संचालक श्री आर के कुर्रे ने प्लेसमेंट सेल के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए अवगत कराया कि जिले के शासकीय, अशासकीय 102 शैक्षणिक संस्थानों में से 52 में प्लेसमेंट सेल स्थापित है। इसी प्रकार 23 शासकीय, अशासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में से 6 में प्लेसमेंट सेल स्थापित है। बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त एवं अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन और विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों के प्राचार्य /प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर, 16 अक्टूबर 2022/ संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि श्री मनोज सिंह मंडावी ने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया ।श्री मनोज […]
प्राकृतिक आपदा से जिले के 8 लोगों की मृत्यु मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अम्बिकापुर , अप्रैल 2022/ सरगुजा जिले के सीतापुर तहसील के ग्राम ढेलसरा निवासिनी शकुन्तला, ग्राम भारतपुर के खोड़ाराम, ग्राम ढेकीडोली के असीम लकड़ा व अनिमेष कुमार चौहान की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी। तहसील बतौली के ग्राम सरमना के शिवप्रसाद, तहसील मैनपाट के ग्राम करम्हा निवासी निन्दू की मृत्यु भी पानी में […]
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
मुंगेली दिसम्बर 2024/sns/ विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम गीधा निवासी गोकुल राम साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल ने मृतक के पुत्र पुन्नू लाल साहू को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत […]