छत्तीसगढ़

मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

दुर्ग, जुलाई 2023/ मनरेगा के राज्य से नोडल अधिकारी सुश्री ओमेश्वरी नेताम लेखाअधिकारी ने दुर्ग जिले के मनरेगा के निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी पूजा कश्यप साहू, अरदीप ढीढ़ी सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा उपस्थित रहे। रूवाबंाधा उद्यानिकी विभाग के नर्सरी के पौधेउत्पान का निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यहां आम, जाम, जामुन, मुनगा कार्य 4,50 पौधे संख्या 62.68 लाख की पौधे तैयार किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्य हेतु ग्राम पंचायत में दिया जा रहा है। वही पौधे तैयार करने से उसके देख-रेख मनरेगा के श्रमिकों के द्वारा किया जाता है।
भमण के दौरान अधिकारी को जानकारी दिया गया कि जल संरक्षण एवं जल संचय करने के लिए अधिक से अधिक अमृत सरोवर तालाब का निर्माण ग्राम पंचायतों में करने का लक्ष्य रखा गया है। दुर्ग जिले में 120 अमृत सरोवर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बनाए गए हैं। प्रत्येक अमृत सरोवर कम से कम एक एकड़ के क्षेत्र में निर्मित किया गया है जिसमें दस हजार घन मीटर जल भराव की क्षमता होगी।
सुश्री नेताम ने ग्राम पंचायत टेकपार ब्लाक धमधा में अमृत सरोवर मनरेगा के तहत भ्रमण किया गया। यहां अमृत सरोवर कार्यपूर्ण किया जा चुका है। वृक्षरोपण कार्य इनलेट और आउटलेट निर्माण किया गया है। अमृत सरोवर को बनाने का उदेश्य वार्तावरण में गार्डन का निर्माण, सरोवर तट में वृक्षारोपण किया जाना है।
पंचायत विभाग के माध्यम से धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम लिटिया में 14.36 लाख की लागत से वृक्षारोपण का कार्य किया गया। नीम, बादाम, छायादार वृक्षों को लगाये जाने से वृक्ष पनपने लगे हैं। वर्तमान उक्त पौधे 10-15 फीट की लंबाई तक बढ़ चुके हैं। इसके अलावा सुश्री नेताम ने तकनीकी सहायको में मजदूरी भुगतान प्रणाली, सामग्री एवं जनपद पंचायत में व्यय की जानकारी भी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *