बिलासपुर, 01 अगस्त 2023/संभागायुक्त श्री भीम सिंह को आज आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में संभागायुक्त श्री भीम सिंह को श्रमायुक्त बनाया गया है। विदाई समारोह में कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा श्री भीम सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विदाई समारोह में श्री भीम सिंह ने कहा कि इस अल्प अवधि में संभागायुक्त के रूप में कार्य का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। आप लोगों के साथ कार्य करते हुए मुझे भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इस दौरान सभी स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सिमरन ने किया कुछ ऐसा कि कलेक्टर ने दिया इनाम और बजवाई ताली
जांजगीर-चाम्पा , जुलाई 2022/ दोपहर का समय था। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा मुख्यालय से दूर जैजैपुर ब्लॉक् में जगह-जगह दौरे कर रहे थे। एक कार्यालय का निरीक्षण कर वह अपनी कार से सवार होकर निकल भी पड़े थे कि अचानक उन्हें स्कूल की छात्राएं सड़क पर समूह बनाकर खड़ी हुई दिख गई। कलेक्टर ने […]
जिले में 916 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, अगस्त 2022/ चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 21 अगस्त तक 916 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 40.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1135.3 मिली मीटर, पुसौर में 1188.9, खरसिया में […]
राजधानी में चलेगा विशेष सफाई अभियान: डॉ भुरे
कलेक्टर ने नगर निगम की ली बैठक रायपुर 11 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सभी जोन कमिश्नरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कल 12 दिसंबर से रायपुर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत एयरपोर्ट से लेकर गौरव पथ और साइंस कॉलेज मैदान तथा शहर […]