मंत्री श्री अकबर शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में करेंगे 3 करोड़ 26 लाख 50 हजार रूपए के 50 ग्रामों में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कवर्धा, 04 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर शनिवार को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे। मंत्री श्री अकबर कृषि उपज मंडी प्रांगण में 3 करोड़ 26 लाख 50 हजार रूपए की लागत से के 50 ग्रामों के लिए सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी के विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू ने बताया कि केबिनेट मंत्री श्री अकबर 3 करोड़ 26 लाख 50 हजार रूपए की लागत से ग्राम खड़ौदा खुर्द, खजरी कला, सिलहाटी, दौजरी, जरती, सुरजपुरा, लालपुर कला, मडमडा, नबघटा, लालपुर कला, मोहगांव, कोठार, घुघरीखुर्द, सोनबरसा, सिघनपुरी, कोदवा, बटुरा कछार, नवगांव गुलालपुर, चंदैनी, बांधा टोला, छोटूपारा ,विचारपुर, नूंनछपार, मक्के, नयापारा, मन्नाबेदी, बांधा, पथर्रा ,मिरमिट्टी, धरमपुरा, भेदली, छिरहा, मरपा, जमुनिया, जेवडन खुर्द, प्रभा टोला, मजगांव, कुटेली, लखनपुर, सोनपुरी, भीमपुरी, तिलईभाट, छपला, भेंडरा, बिगार भर्री, लेंजाखार, खैरबना कला, महाराजपुर, बेदरची और नवागांव (सरोधी) में सीसी रोड़ निर्माण कार्यों की भूमिपूजन करेंगे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास मित्र की नियुक्ति हेतु सूची जारी
जगदलपुर, 18 सितंबर 2024/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास मित्र यथा समर्पित मानव संसाधन के लिए स्वीकृत पदों पर संविदा नियुक्ति बाबत प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच उपरांत दावा-आपत्ति हेतु सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसका अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाईट www.bastar.gov.in पर भी किया जा सकता […]
कलेक्टर श्री झा ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट किया नियुक्त
कोरबा 15 जून 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव झा ने कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पंचायत अरसेना में सरपंच पद के निर्वाचन हेतु श्री मुकेश देवांगन तहसीलदार कोरबा को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं […]
कल्याणी संस्था द्वारा दिव्यांगो को निः शुल्क कृत्रिम हाथ लगाए जाने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी
दुर्ग, सितंबर 2022/स्वैच्छिक संस्था कल्याणी सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन, भिलाई नगर में विगत 21 वर्षाे से सामाजिक क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति व बुजुर्गों के कल्याणार्थ वृद्धाश्रम व दिव्यांगता के क्षेत्र में विगत 07 वर्षाे से यह संस्था सफलता के साथ कार्य कर रही हैं। इस संस्था द्वारा शारीरिक दिव्यांगों हेतु हितग्राही की पहचान […]