छत्तीसगढ़

शिवमय हुआ भिलाई: बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा राज राजेश्वर शिव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक,

शिवमय हुआ भिलाई: बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा राज राजेश्वर शिव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक, कान्हा महाराज की भजन में झूमें भक्त हजारों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था

  • भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी जी
  • 51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया
  • 5000 लोगों के लिए महाभंडारा का भी व्यवस्ता किया गया

भिलाई। भिलाई में सावन के हर सोमवार को अलग-अलग शिव मंदिरों में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा रूद्रमहाभिषेक का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा- भिलाई के अलग-अलग शिव मंदिरों में लगातार शिवलिंग रूद्रमहाभिषेक का कार्यक्रम किया जा रहा है। आज सावन आदीमास बुधवार को भिलाई के राज राजेश्वर शिव मंदिर पावर हाउस में शिवलिंग का 108 किलो दूध से रूद्रमहाभिषेक हुआ। इसके साथ में 51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया और खिचड़ी का महाभंडारा 5000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई।

इस दौरान मुख्य यजमान बतौर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बृजपुरिया रहें। आचार्य कान्हा महाराज द्वारा रूद्रमहाभिषेक एवं भजन की प्रस्तुति दी गई जिसमें भक्तजन झूम उठे पूरा माहौल शिवमय हो गया।

मुख्य रूप से BJP जुग्गी झोपडी जिला संयोजक मनोज तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ BJP सह मीडिया प्रभारी सुमन कन्नौजे, वर्तमान पार्षद वीणा चन्द्रकर, शकुंतला साहू, सविता बघेल, ईश्वरी,नेताम लक्ष्मी दिवाकर, गिरजा,सरिता बघेल अन्य पार्षद मौजूद रहे।

युवा मोर्चा खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष CH प्रसाद, जुग्गी झोपडी खुर्सीपार मंडल सयोंजक पवन मिश्रा, ST मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रसाद, नगर निकट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंह, भाजपा खुर्सीपार मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा एवं सैकड़ों शिव भक्त उपस्थित रहे। बोल बेम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र मिश्रा ने उपरोक्त दी जानकारों दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *