छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय जैविक किसान मेला सह मिलेट कार्निवल का आयोजन

अतिथियों ने कोदो की खिचड़ी, हलवा एवं कुटकी खीर का लिया लुफ्त

स्थानीय बोली में कला जत्था के माध्यम से कर रहे जागरूक सुकमा, 18 अगस्त 2023/ जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वधान में जैविक खेती मिशन योजनान्तर्गत जिला स्तरीय जैविक किसान मेला सह मिलेट कार्निवल का आयोजन स्वामी विवेकानंद परिसर सुकमा में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने किसानों को जैविक खेती के महत्व को बताया तथा जैविक खेती एवं लघु धान्य फसलों की खेती करने के लिये प्रेरित किया। जैविक मेला सह मिलेट कार्निवल में कोदो, कुटकी, रागी, सॉवा, मोटे फसल अनाजों का जीवंत स्टॉल लगाया गया। जिसमें महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के महिला स्व सहायता समूह द्वारा रीपा में बनाये गए उत्पाद जैसे आचार, कोदो, कुटकी एवं रागी का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा द्वारा मूंग, उड़द और इंदिरा कोदो और कृषि यंत्र की प्रदर्शनी लगाई गई थी। पशुधन विकास विभाग द्वारा गौमूत्र से बने जैविका खाद एवं अन्य सामाग्रियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।
जैविक किसान मेला सह कार्निवल में उप संचालक श्री पीआर बघेल ने वर्तमान खरीफ फसलों के जैविक कृषि कार्यशाला के संबंध में जानकारी दिया और कोदो कुटकी एवं रागी की खेती के संबंध में एवं मुख्य खरीफ फसलों जैविक धान उड़द, मूंग की खेती एवं जैविक खेती में आ रही समस्याएं एवं निराकरण के संबंध में परिचर्चा करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कृषि उप संचालक ने बताया कि बस्तर संभाग प्रदेश में मिलेट फसलों के नाम से जाना जाता था, समय के साथ किसानों की रूची मिलेट फसलों में कम होने लगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिलेट फसल के स्वास्थ्यवर्धक गुणों से प्रेरित होकर अब मिलेट फसल की खेती करने हेतु प्रोत्साहित हो रहे है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने लघुवनोंपज हेतु समर्थन मूल्य निर्धारित होने से किसान मिलेट फसल हेतु प्रेरित हो रहे है। साथ ही जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा मिलेट फसल को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डीपीओ श्रीमती संजुला शर्मा ने जिले के कुपोषण दर को बताते हुए सभी लोगों को बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को दैनिक जीवन में गर्म भोजन के अलावा मिलेट्स के फसल शामिल करने बात कही।
 कृषकों एवं अतिथियों को भोजन में विशेष रूप से बने कोदो चावल की खिचड़ी कोदो हलवा एवं कुटकी खीर परोसा गया, जिसे कृषकों, अतिथियों तथा अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा उक्त मोटा अनाज के व्यंजनों का तारीफ करते हुये लुत्फ उठाया गया। इस दौरान कार्निवल में उपस्थित सभी किसानों को स्थानीय भाषा में कला जत्था के माध्यम से उन्हे मिलेट फसल हेतु प्रोत्साहित किया गया और श्री मौर्य ने अपने कविता के माध्यम से लोकों को मिलेट फसल करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर जनपंद पंचायत छिंदगढ़ अध्यक्ष श्रीमती देवलीबाई नाग, जिला पंचायत सदस्य श्री राजूराम नाग, एनआरएलएम अधिकारी श्री चौहान, फेलो कर्महे अत्रेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित ट्रिफ के सदस्यगण एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *