बलौदाबाजार,22 अगस्त 2023 विभिन्न वर्गों के महिला व पुरूष वर्ग में 08 एकल खेल एवं 08 दलीय खेल का आयोजन राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा के खेल परिसर में खेल सारिणी 18 अगस्त 2023 से 22 अगस्त 2023 के मध्य संपन्न हुआ। खेल का उद्घाटन रेणुका अभिनव यदु जिला पंचायत सदस्य, अभिनव यदु पूर्व सभापति जिला पंचायत, सुनीता यादव पूर्व पार्षद नगर पंचायत सिमगा एवं शकुन्तला बघमार भूतपूर्व जनपद सदस्य विकासखंड सिमगा के द्वारा किया गया। श्रीफल तोड़कर 100 मीटर लम्बी दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया गया, खेल का समापन गंगा प्रसाद ओंगरे सभापति खेल एवं युवा कल्याण समिति जनपद पंचायत सिमगा द्वारा किया गया, इस अवसर पर सरिता सत्यनारायण उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार, सतीश अग्रवाल अध्यक्ष/सदस्य निगम मंडल विशेष अतिथि के रूप में खेल के दौरान उपस्थित रहे। इस अवसर पर छ.ग. ओलंपिक खेल 2023-24 समिति के सदस्य एस.आर. गेण्डेª विकास विस्तार अधिकारी, खेल शिक्षक गजेन्द्र साहू एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में खेल सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़िया खेल का आयोजन जनपद पंचायत सिमगा के द्वारा किया गया एवं सभी खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
संबंधित खबरें
मीडियेटर को सभी पहलुओं पर विचार करते हुए अपने ज्ञान, अनुभव एवं प्रशिक्षण का उपयोग प्रकरणों के निराकरण में करना चाहिए: न्यायमूर्ति श्री गोस्वामी
बिलासपुर 09 जनवरी 2023/न्यायालयों में बढ़ती प्रकरणों की संख्या को देखते हुए ही मीडियेशन के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण हेतु यह तंत्र तैयार किया गया है। प्रशिक्षित मिडियटरों के द्वारा पक्षकारों के मध्य विवादों को समझकर उनका विश्लेषण कर आपसी समझाईस से प्रकरणों को निराकरण किये जाने का प्रयास किया जाता है इसलिए मीडियेटर […]
छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और स्वाभिमान के साथ मिला आगे बढ़ने का अवसर: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर, 4 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते चार सालों में हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिला है। इसके फलस्वरूप राज्य में सभी वर्ग के लोगों में समृद्धि आई है और उनका जीवन खुशहाली से भर उठा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश […]
बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों को दें कौशल प्रशिक्षण – कलेक्टर
मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बारिश के पहले वृक्षारोपण के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाये जाएंगे पशु मित्र कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकमोहला, मई 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की […]