छत्तीसगढ़

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सद्भावना रैली व हॉकी मैच का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 28 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 29 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे सद्भावना रैली का आयोजन कचहरी चौक जांजगीर से डाइट जांजगीर तक किया जाएगा। इसके साथ ही डाईट जांजगीर के हाल में प्रातः 8 बजे सभी खेलों के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजन एवं सायंकाल हॉकी का प्रदर्शन मैच खेलो इंडिया लघु केन्द्र टी. सी. एल. महाविद्यालय जांजगीर में आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *