दुर्ग, अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामगांव आर तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री रामगुलाल सोनवानी की विगत 28 मार्च 2022 को कुएं में गिर कर डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार जवाहर नगर भिलाई, तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री राज पाण्डेय की विगत 16 अक्टूबर 2020 को नहाते वक्त बांध में डूबने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम उरला तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री मनीष पटेल की भी विगत 30 नवंबर 2021 को नाले में फिसल कर डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम जंजगिरी तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी श्री आकाश कुमार की विगत 20 फरवरी 2021 को नहाते वक्त तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। वार्ड न. 15 पंडितया तालाब तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी श्री रूप सिंह की विगत 23 फरवरी 2023 को आग से जल जाने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम धौराभाठा, मोहरेंगा, तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी श्री जगत राम साहू की भी विगत 29 मई 2022 को खाना बनाते वक्त आग लग जाने से मृत्यु हो गयी थी। इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रामगुलाल सोनवानी की पत्नि श्रीमती पुन बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार स्व. राज पाण्डेय के पिता श्री रावेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को, स्व. मनीष पटेल के पिता श्री द्वारिका पटेल को, स्व. आकाश कुमार की माता श्रीमती भारती साहू को, स्व. रूप सिंह की पत्नि श्रीमती सुमन बाई को एवं स्व. जगतराम साहू के पिता श्री बलदाउ राम साहू सहित कुल 6 परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के लिए सरकारी कामकाज की दूरी कम हुई है। प्रशासनिक इकाइयों की दूरी लगातार कम हो रही है
प्रेसवार्ता : बागबाहरा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के लिए सरकारी कामकाज की दूरी कम हुई है। प्रशासनिक इकाइयों की दूरी लगातार कम हो रही है। हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए भी योजना बनाई है, शासन- प्रशासन लोगों के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने […]
गुड गवर्नेस इनिशियेटीव अंतर्गत ब्लॉक दुर्ग में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दुर्ग, अक्टूबर 2024/sns/ भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग, महात्मा गांधी नरेगा डिविजन, नई दिल्ली सेे प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत दुर्ग के मार्गदर्शन में गुड गवर्नेस इनिशियेटीव अंतर्गत ब्लॉक दुर्ग में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत दुर्ग कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति गौरव मिश्रा मनरेगा ने प्रशिक्षण के दौरान […]
लक्ष्य के प्रति खुद में समर्मण की भावना जागृत करना आवश्यक-एसडीएम श्री गगन शर्मा
एग्जाम में सफलता पाने के लिए कोई शार्टकट रास्ता नहीं, मेहनत जरूरीबड़ी संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल, सेमीनार के माध्यम आगे की तैयारी के लिए मिल रहा बेहतर मार्गदर्शनकलेक्टर श्री सिन्हा की पहल पर जिला ग्रन्थालय में आयोजित हो रहा कैरियर गाइडेंस सेमीनाररायगढ़, 4 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर जिले […]