रायपुर, 29 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।
संबंधित खबरें
धान उपार्जन केन्द्र सीतागांव के केन्द्र प्रभारी एवं कर्मचारियों पर कार्यों में लापरवाही करने पर नोटिस जारी
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर धान उपार्जन केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मानपुर विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र सीतागांव में केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिसके तहत केन्द्र प्रभारी श्री जनकलाल एवं कर्मचारी श्री संतराम, श्री धर्मेन्द्र कुरेटी द्वारा कार्यों में घोर […]
अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रवृत्ति हेतु आनलाईन आवेदन आमंत्रित
मुंगेली, अगस्त 2022// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2022-23 में प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स (इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य तकनीकीय स्तर के लिए) ऑनलाईन छात्रवृत्ति हेतु वेबसाईट www.scholarships.gov.in पर ऑनलाईन की प्रक्रिया संपादित किये जाने हेतु ऑनलाईन पोर्टल प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन संस्थाओं में […]
प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौध रोपण
कवर्धा, 18 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा के पीजी कालेज मैदान में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौध रोपण किया गया। मंत्री श्री देवांगन आज शनिवार को कवर्धा के पीजी कालेज के आडोटोरियम में स्वामित्व कार्यक्रम […]