बलौदाबाजार, अगस्त 2023/कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग बलौदाबाजार एवं चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय लिंग समुदाय हेतु लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना कार्यालय भाटापारा में उभयलिंगी समुदाय को लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अभियान में उभयलिंगी समुदाय के लोगों का मतदाता सूची में जिन उभयलिंगी व्यक्तियों का नाम नहीं जुड़ा है, उनका मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा मतदाता पहचान पत्र बनवाने एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। उभयलिंगी समुदाय के प्रति समाज को सकारात्मक व्यवहार करने की जरूरत है। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री अरविंद गेड़ाम अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखापाल सुश्री नम्रता साहू सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में काउंसलर सुलोचना देवांगन, आउट रीच वर्कर चितरेखा नारंग, ंिबंदेश्वरी टंडन, प्रियंका मेश्राम, किरण सोनवानी, अनिता लहरे एवं पीयर एजुकेट सतीश गेंडरे, रेखा कोसले, सुखबाई बंजारे, रोशनी बंजारे, ललिता सोनवानी,अनिता साहू का विशेष योगदान रहा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 02 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा […]
छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया में सामने लाने की जरूरत: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के नवनियुक्त सदस्यों का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत रायपुर 01 दिसंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के प्रथम परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध […]
रायगढ़ जिले के 49 वें कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण
रायगढ़, जनवरी 2023/ रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 49 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। […]