छत्तीसगढ़

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया वृद्धाश्रम खोखरा का निरीक्षण

कलेक्टर ने वृद्धजनों से मिलकर जाना उनका हालचाल     जांजगीर-चांपा, मार्च 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने देव सेवा समिति वृद्धाश्रम खोखरा का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से मुलाकात की तथा आश्रम की व्यवस्था के बारे में उनसे चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि वृद्धावस्था में व्यायाम, योग जैसी गतिविधियां करना बहुत आवश्यक है। इससे वृद्धावस्था में शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने वृद्धजनों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने वृद्धजनों को फल का वितरण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वृद्धाश्रम की क्षमता, खानपान की व्यवस्था, रूम की सफाई व्यवस्था और उनके मनोरंजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वृद्धजनो के खान-पान से लेकर प्रतिदिन की दिनचर्या और व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने आश्रम को आबंटित जमीन के बारे जानकारी ली एवं समय समय पर वृद्धजनों को भ्रमण पर ले जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप संचालक समाज कल्याण श्री टी पी भावे, देव सेवा समिति वृद्धाश्रम के सचिव श्री देव बर्मन एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *