बलौदाबाजार,21 सितम्बर 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 20 सितम्बर 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में अंकलहीन बाई ध््राुव पति स्व. सियाराम ध्रुव निवासी ग्राम बिजराडीह तहसील भाटापारा, राम्हीन यदु पिता नोहर यदु निवासी ग्राम पेण्डरी तहसील भाटापारा एवं बैसाखिन बाई पति स्व. ईतवारी साहू निवासी ग्राम बोरसी ध तहसील भाटापारा शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आंधी तुफान व बारिश होने के कारण पेड़ के डांग गिरने से बाये हाथ की हड्डी टूट जाने के कारण, सर्पदंश, कुंआ के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
एकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
11 छात्र एमबीबीएस में और एक डेंटल में चयनित सभी छात्र दूरस्थ आदिवासी अंचल के चयनितों में 5 छात्राएं भी रायपुर, 20 फरवरी 2022/ अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर […]
गौठान में पशुधन की सुरक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था
रायपुर / जनवरी 2022/शासन की महत्वाकांक्षी गौठान योजना के तहत रायपुर जिले में पशुधन की समुचित सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में जिले में हो रही असामयिक वर्षा को देखते हुए संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें द्वारा पशु चिकित्सकों को गौठानों का सतत भ्रमण कर पशुधन की सुरक्षा के निर्देश दिये गए […]
पंचायत उप चुनाव के लिए आज 20 जनवरी को मतदान
बलौदाबाजार,19 जनवरी 2022/त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन के अंतर्गत कल 20 जनवरी को मतदान होंगे। जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के 51 पदों के लिए 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 27,956 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 14048 पुरूष मतदाता एवं 13908 महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित चुनाव के […]