बलौदाबाजार, सितम्बर 2023/जिले में संचालित समस्त शासकीय, अर्धशासकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पात्रता रखते है। उन्हे शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन प्रस्ताव स्वीकृति वितरण की कार्यवाही एचटीटीपी पोस्टमैट्रिक डेस स्कालशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाईट पर आनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 22 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2023 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 22 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2023 तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु 22 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएंगे। एवं डॉफ्ट प्रपोजल लॉक अथवा सैंक्शन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नही किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर कार्यवाही पूर्ण नही करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कलेक्टर कांफ्रेंस हेतु एजेण्डावार विभागीय अधिकारियों से की चर्चा
दुर्ग, 11 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर कांफ्रेेंस हेतु निर्धारित विभागीय एजेंडा की विभागवार अधिकारियों से चर्चा कर जानकारियां ली। उन्होंने प्रस्तुत जानकारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने एजेंडा अनुरूप जानकारी नहीं होने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। साथ ही […]
वुशु मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदान कर किया पुरुस्कृत
जांजगीर-चांपा 15 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जांजगीर चांपा जिले से राष्ट्रीय स्तर पर वुशु खेल में 24 बच्चों के चयन होने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया और नेशनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कोच संदीप यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय वुशु चौम्यिनशिप प्रतियोगिता सब जूनियर, […]
आधार से वोटर आईडी का किया जा रह है लिंक
दुर्ग, सितंबर 2022/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार मतदाता सूची से जिले में मतदाताओं का आधार क्रमांक लिंक करने का कार्य स्वैच्छिक आधार पर जारी है इस हेतु बीएलओ के द्वारा घर-घर संपर्क कर आधार लिंकिंग की कार्यवाही की जा रही है। मतदाता टवजमत भ्मसच स्पदम के माध्यम से […]