गौरेला पेंड्रा मरवाही, 5 अक्टूबर 2023/ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु वीरंगना रानी आवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार, बहादुर कलारिन सम्मान और मिनी माता सम्मान के लिए प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास विभाग में आमंत्रित किया गया है। जिला महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं, विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरंगना रानी आवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। महिलाओं के उत्प्रीडन के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रोस्ताहित करने प्रतिवर्ष बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाता है और महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला-अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। तीनों सम्मान में 2-2 लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान किया जाता है। पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए निर्धारित प्रपत्र में 10 अक्टूबर तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
देर रात बॉर्डर चेकपोस्ट के निरीक्षण में पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर-एसपी
गुजर रहे वाहनों की करवाई जांच, पकड़ाया अवैध गिट्टी परिवहन करता एक ट्रकड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को मुस्तैदी से जांच करने के दिए निर्देशनिर्वाचन के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में बढ़ायी गयी निगरानीरायगढ़, सितम्बर 2023/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार कल देर रात रायगढ़ जिले के सीमावर्ती इलाकों के निरीक्षण […]
राज्य प्रशासनिक सेवा के 06 अधिकारियों के तबादले
राज्य प्रशासनिक सेवा के 06 अधिकारियों के तबादले सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर, 15 अप्रैल 2025/ सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 06 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर राज्य शासन ने स्थानांतरित किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश […]
*जिले में नवाचारी प्रयास: ’एक कदम और फाउंडेशन’ के सहयोग से 8 दृष्टिहीन बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, अक्टूबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की विशेष पहल पर जिले में नवाचारी प्रयास के तहत जिले के ऐसे बच्चे जो दृष्टिहीनता के कारण नियमित शिक्षा से दूर हो रहे थे तथा इन्हें सीखने का अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, उनके सर्वांगीण विकास के लिए ’एक कदम और फाउंडेशन’ […]