जांजगीर-चांपा 16 अक्टूबर 2023/ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण विकासखण्ड स्तर पर 17 एवं 18 अक्टूबर 2023 तथा 19 एवं 20 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं सु़श्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त सभी संबंधित पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण केन्द्र मे उपस्थित होने कहा गया है। विधानसभा आम निर्वाचन में अधिकारी गण मतदान दलों के आयोजित प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्रारंभ होने के पूर्व उपस्थित होते हुये निर्धारित समय पर प्रशिक्षण प्रारंभ कराना तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने कहा गया है। प्रशिक्षणार्थियों को ईव्हीएम, वीवीपीएटी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
17 अक्टूबर को विकासखंड अकलतरा के ठाकुर इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय में प्रशिक्षण केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार बलौदा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पामगढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रशिक्षण आायोजित किया जाएगा। 18 अक्टूबर को अकलतरा विकासखंड के ठाकुर इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय, बलौदा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जांजगीर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चांपा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रशिक्षण आायोजित किया जाएगा।
19 अक्टूबर को विकासखंड अकलतरा के ठाकुर इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय में प्रशिक्षण केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार बलौदा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चांपा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पामगढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रशिक्षण आायोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 20 अक्टूबर को अकलतरा विकासखंड के ठाकुर इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय, बलौदा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जांजगीर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रशिक्षण आायोजित किया जाएगा।