मुंगेली, अक्टूबर 2023// सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु काउंटर प्रभारी के रूप में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 18 अक्टूबर को जनदर्शन कक्ष मुंगेली में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली एवं पथरिया के लिए यह प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से तथा विधानसभा क्षेत्र लोरमी के लिए दोपहर 01.30 बजे से शुरू होगा। निर्देशानुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय एवं तिथि में यह प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेना होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में काउंटर प्रभारियों को इव्हीएम एवं मतदान सामग्रियों के वितरण तथा सामग्री वितरण करने वाली स्टाफ को सामान जमा करते समय ध्यान रखने वाली बातों को समझाया जाएगा। प्रशिक्षण के जरिए सभी काउंटर प्रभारियों को सामग्री वितरण पंजी संधारण के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
संबंधित खबरें
असंभव को पराजित कर दिव्यांगजन अपने जीवन को सफल बनाने में कामयाब होतेहैं-शिशुपाल शोरी संसदीयसचिव श्री शिशुपाल शोरी ने दिव्यांगजनों का किया उत्साहवर्धन
उत्तर बस्तर कांकेर / दिसम्बर 2021-अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का आयोजन प्राथमिक शालाडोंगरीपारा कोदाभाट में किया गया, जिसमें राजीव गांधी शिक्षा मिशन, शिक्षाविभाग और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कर दिव्यांगजनबालक-बालिकाओं का खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक पुरस्कृतकिया गया। प्रतियोगिता में रंगोली, चित्रकला, मटका फोड़, कुर्सी दौड़, जलेबीदौड़, 50 मीटर दौड़, लम्बी […]
पहाड़ी कोरवा बहुल ग्राम खिरहिर में हुआ स्वास्थ शिविर का आयोजन
अम्बिकापुर 19 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएन गुप्ता के मार्गदर्शन में विकासखंड अंबिकापुर के पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहट ग्राम खिरहीर, सेक्टर बड़ा दमाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य जांच जैसे एचबी, बीपी, सिकलिंग, मलेरिया, शुगर एवं टीबी […]
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कोड़ातराई में धान तौलाई कर धान खरीदी का किया शुभारंभ
सर्वप्रथम धान विक्रय के लिए पहुंचे श्री पटेल को कलेक्टर ने शाल-श्रीफल प्रदान कर किया सम्मानितजिले के 105 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदीरायगढ़, 6 नवम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कोड़ातराई धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए धान तौलाई कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसएसपी श्री […]