मोहला 04 नवंबर 2023। विधानसभा निर्वाचन मोहला मानपुर के अंतर्गत मीडिया प्रमाणन एवं पेड न्यूज पर प्रभावी नियंत्रण कक्ष पूर्व में तहसील कार्यालय में स्थापित गया था। अब यह समिति जिला कार्यालय में संचालित होगा। 7 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर उपरोक्त कक्ष मीडिया कंट्रोल रूम के रूप में संचालित होगा। जिसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार मतदान दिवस 7 नवंबर के लिए कंट्रोल रूम के रूप में संचालन करने के लिए सहायक संचालक श्री हेमलाल प्रभाकर, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती पुष्पलता ठाकुर, राजस्व निरीक्षक श्री अशोक शाह, राजस्व निरीक्षक श्री अभिषेक लाल, जिला समन्वयक श्री दीपक पटेल, सहायक ग्रेड 3 श्री खिलावन सोनी को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड 3 राजश्री वाकडे, भृत्य श्रीमती सिद्धि बांगरे को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड 3 श्री आशुतोष पिल्ले, भृत्य श्री मुकेश कुमार सरजारे को दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक एवं सहायक ग्रेड 3 श्री अनिमेष महेश्वरी, सहायक ग्रेड 3 श्री गोपाल सिंह जंघेंल, एवं भृत्य श्री गोपाल राम यादव भृत्य को रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। यह निगरानी समिति श्री अविनाश ठाकुर डिप्टी कलेक्टर के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।
संबंधित खबरें
’’नशा मुक्त भारत’’ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
सुकमा, 11 सिंतबर 2024/sns/- ’’नशा मुक्त भारत’’ अभियान अंतर्गत जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने अभियान के तहत आगामी कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सकारात्मक कार्य करने के लिए […]
कोडिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने जिले की युवतियों को मिल रहा अवसर
पंडित आर.डी. तिवारी स्कूल में आयोजित सेमीनार में उमड़ा हुजूम 22 और 23 जून को भी होगा सेमीनार का आयोजन रायपुर 21 जून 2023/जिले के युवतियों-महिलाओं का सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए ना कोई विशेष प्रवेश परीक्षा ना विशेष शैक्षणिक योग्यता […]
विधायक श्री अनुज शर्मा मुख्य आथित्य में मनाया गया टेकारी हाई स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव
रायपुर 06 जुलाई 2024/ sns/-आज ग्राम पंचायत टेकारी के हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में विधायक श्री अनुज शर्मा, ग्राम सरपंच व शाला समिति के अध्यक्ष के उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव का अयोजन किया गया। बच्चों का तिलत लगा कर स्वागत किया गया। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।