*अभ्यार्थी एवम राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2023/ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से विधानसभा आम चुनाव कराने के लिए आज सामान्य प्रेक्षक श्री शांतनु साहा और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री अरविंद यादव ने प्रस्तुतीकरण के जरिए भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मे ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिय के बारे राजनीतिक दलों को विस्तार से बताया। पारदर्शिता के लिए रेंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराया गया। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हे इसकी प्रदान की गई।
अभ्यार्थी एवम राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया और उन्हें स्ट्रांग रूम में रखे सीयू, बीयू एवं वीवीपेट का अवलोकन कराया गया। स्ट्रांग रूम में प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम रखी गयी थी, जिन्हे आज दूसरे रेंडमाइजेशन के पश्चात मतदान केंद्र वार रखे जाने हेतु सभी की उपस्थिती में स्ट्रांग रूम खोला गया। ईवीएम मशीनो की कमीशनिंग 6और 7 नवंबर को किया जायेगा।
ईवीएम एवम वीवीपेट मशीनों की द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान भारतीय जनता पार्टी से श्री कुबेर सिंह सर्राटी एवम श्री सुनील शुक्ला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री अशोक शर्मा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्री रिजवान अंसारी, आम आदमी पार्टी से श्री वसीम खान, गोडवाना गणतंत्र पार्टी से रिंकी पंद्राम, लोक समाज पार्टी से श्री दुर्गेश यादव, निर्दलीय प्रत्याशी श्री शैलेन्द्र कुमार पैकरा सहित अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद रूप तिवारी, रिटर्निंग ऑफिसर श्री अमित बेक, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री के पी तेंदुलकर, ईवीएम के जिला नोडल अधिकारी रिचा चंद्राकर उपस्थित थे।