दुर्ग, नवंबर 2023/ आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दिशा निर्देश में युवोदय दुर्ग के दूत, इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा घर – घर जाकर निष्पक्ष मतदान हेतु लोगो को जागरुक किया गया। स्वयं सेवकों के द्वारा अटल आवास, जवाहर नगर,भिलाई क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। युवोदय स्वयं सेवकों के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के साथ अन्य विषयो जैसे – मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण, नशा मुक्ति, एएनसी चेकअप, पोषण ,एनीमिया जैसे विषयो के जागरूकता कार्य किया जा रहा है। आज के कार्यकम में नारे के माध्यम से और घर – घर जाकर परिवार के लोगो से मिलकर 17 नवंबर को मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील किया गया एवं शपथ ग्रहण कराया गया। आज के कार्यक्रम में युवोदय दुर्ग दूत से विजय कुमार गुप्ता, योगेश कुमार साहू, छत्रपाल साहू, साक्षी, खुशी, राखी, संजना गौतम, कंचन, काजल निषाद, मरियम खातून, तनुप्रिया साव , तनु भारती, शबनम, अनिता ,निशा शाह, निधि आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन कार्यशाला
राजनांदगांव, जून 2022। विकासखंड स्तरीय शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री वायडी साहू प्रभारी के निर्देश में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में आयोजित की गई है। जिसमें 44 संकुल समन्वयक सहित शिक्षक शिक्षिका को मास्टर ट्रेनर के रूप में […]
कबीरधाम कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लाइन में लगकर आदर्श मतदान केंद्र गंगानगर में मतदान किया
कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के सभी मतदाताओं के लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का आग्रह किया कवर्धा। कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अपनी पत्नी एवं माता जी एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा मतदाताओं के साथ आदर्श मतदान केंद्र गंगा नगर में लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और लोकतंत्र […]
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 27 से 30 सितम्बर तक कोरबा में
राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल कोरबा, सितम्बर 2022/22वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2022 का आयोजन 27 से 30 सितम्बर तक कोरबा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में राज्य भर के स्कूली बच्चे टेनिस क्रिकेट, किक बाक्ंिसग, फुटबॉली, गतका खेल में भाग लेंगे। क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सुबह 11 […]