रायगढ़, नवम्बर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। परिवार नियोजन में पुरूष की भागीदारी को बढ़ावा देने और नसबंदी तरीको व उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं पर ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और सुनिश्चित पुरूष परिवार नियोजन सेवाएं प्रदान की जा रही है। यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। पहला चरण मोबालाइजेशन एवं द्वितीय चरण सेवा वितरण चरण के रूप में मनाया जायेगा। गांव-गांव में स्वास्थ्य विभाग के महिला पुरूष कार्यकर्ता के द्वारा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा को लेकर जागरूकता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पुरूष नसबंदी में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। बिना चीरा, टाँका के आपरेशन किया जाता है एवं नसबंदी के तुरंत बाद घर जा सकते है। पुरूष नसबंदी के पश्चात सामान्य कार्य प्रारंभ कर सकते है। पुरूष नसबंदी के पष्चात हितग्राही के खाते मेे प्रोत्साहन राशि के रूप में 3000 रूपये दिये जाते है एवं प्रेरक को 300 रूपये दिये जाते है पुरूष नसबंदी सरल, सुरक्षित आसान विधि है। इसलिए योग्य इच्छुक लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव कर लाभ उठाये।
संबंधित खबरें
गौण खनिज का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त
गौण खनिज का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्तजगदलपुर , जून 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा 3 जून एवं 4 जून को जिले के जगदलपुर, परपा, घोटिया बस्तर एवं नगरनार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान […]
जिले में 1132.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, सितम्बर 2022/ चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 22 सितम्बर तक 1132.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 4.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1348.9 मिली मीटर, पुसौर में 1399.7, खरसिया में […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को कवर्धा प्रवास पर, चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में होंगे शामिल
कवर्धा, 13 सितम्बर 2024। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल शनिवार 14 सितम्बर को कवर्धा के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शनिवार को चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा आयोजित 53 वां केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हैलीपैड से 12:20 […]