अम्बिकापुर 13 दिसम्बर 2023/ उच्चतम न्यायालय के आदेश तथा शासन के निर्देशनुसार आवेदकों से प्राप्त शिकायत एवं द्वितीय अपील की सुनवाई एवं निराकरण के लिए हाईब्रिड तरीके अपनाए जाने तथा तथा ई-फाईलिंग की सुविधा दिया जाना है। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 में प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण सरल बनाये जाने हेतु शासन द्वारा वेबपोर्टल rtionline.cg.gov.in बनाया गया है। उक्त पार्टल में राज्य के समस्त जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों का पंजीयन 31 दिसम्बर 2023 तक पूर्ण किया जाना है। इस पोर्टल में सरगुजा जिले के समस्त जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के पंजीयन किए जाने की समीक्षा हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं जनसूचना अधिकारी श्री डी.एस. उईके को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
संबंधित खबरें
राम वन गमन पथ परियोजना के पहले चरण का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा करें – श्री अन्बलगन पी
जांजगीर-चांपा, 24 फरवरी, 2022/ पर्यटन सचिव श्री अन्बलगन पी ने आज जिले के शिवरीनारायण में राम वन गमन पथ का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राम वन गमन परियोजना के प्रथम चरण के कार्यों- मुख्य प्रवेश द्वार, मूर्ति निर्माण, राम वन गमन पथ के अंदर घाट निर्माण का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने […]
15 बुजुर्गो को प्रदाय किया गया वॉकिंग स्टीक
रायगढ़, मार्च 2023/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रायगढ़ शहरी क्षेत्र में संचालित वृद्धा आश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों एवं अन्य स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चिन्हित किये गये बुजुर्गो को वॉकिंग स्टीक का वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में आज 15 चिन्हित बुजुर्गो को बेहतर चलने में मदद हेतु वॉकिंग स्टीक का वितरण […]
जन्माष्टमी शोभायात्रा पर मंत्री श्री देवांगन ने बरसाए फूल, भगवान श्रीकृष्ण को पालने पर झुलाया
रायपुर, 27 अगस्त 2024/sns/- वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव मे शामिल हुए। पुरानीबस्ती कोरबा स्थित रानी रोड दुर्गा मन्दिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थानीय वार्ड वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा […]