अम्बिकापुर, दिसम्बर 2023/ सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पहुंची 27 महिलाओं की टीम अपने इलाके से चुने गए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय को शपथ लेते देखना चाहती है। टीम की श्रीमती नीरू मिस्त्री ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में श्री रामकुमार टोप्पो ऐतिहासिक रूप से विधायक के तौर पर चुने गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने से प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में उत्साह का वातावरण है। उनके साथ आईं श्रीमती भुनेश्वरी पैकरा, संगीता कंसारी, संतोषी पावले, राधा यादव, सरिता कंसारी, सरवती पैकरा सभी ने एक स्वर में कहा कि सरगुजा संभाग में अब चहुंमुखी विकास होगा।
संबंधित खबरें
नारी निकेतन, सखी सेन्टर, बालिका सम्प्रेषण, स्वाधार गृह एवं बालिका गृह का निरीक्षण
अम्बिकापुर, दिसंबर 2022/ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती संध्या रवानी समाजिक कार्यकर्ता एवं श्रीमती सुलेखा कश्यप संरक्षण अधिकारी के द्वारा नारी निकेतन, सखी सेन्टर, बालिका सम्प्रेषण गृह, स्वाधार गृह एवं बालिका गृह अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया।श्रीमती विश्वकर्मा ने संस्थाओं के राशन कक्ष, भोजन कक्ष, शौचालय, मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण किया […]
राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ
रायपुर, 24 जनवरी 2025/sns/- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि ‘‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को […]
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम नेउरगांव खुर्द में भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर पूजा अर्चना करते हुए छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम नेउरगांव खुर्द में भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर पूजा अर्चना करते हुए छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की।