बस्तर से शारीरिक दक्षता के लिए 42 युवाओं का हुआ चयन
प्रशासन द्वारा जांजगीर तक जाने हेतु बस की व्यवस्था
जगदलपुर 14 दिसंबर 2023/ प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले के पुलिस लाईन, खोखराभांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2023 तक आयोजन किया गया है। बस्तर जिले के 42 युवाओं को जिन्होंने सीईई की परीक्षा उत्तीर्ण कर शारीरिक दक्षता हेतु क्वालिफाई किए हैं, उन्हें जांजगीर लेने जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। बस 17 दिसंबर की शाम को रवाना होगी। बस्तर जिले के युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 दिसंबर को है। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के अधिकारी बीरेंद्र बहादुर 7987984276 या पवन सिंह 9981817292 से संपर्क कर सकते हैं।
ज्ञात हो कि इस थल सेना भर्ती के लिए अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। उक्त सीईई में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं के लिए 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाईन खोखराभांठा जांजगीर में भर्ती रैली किया जा रहा हैै।