दुर्ग, दिसम्बर 2023/वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन ने 12 दिसम्बर 2023 को दुर्ग सर्किट हाउस में नगर पालिक निगम भिलाई एवं नगर तथा ग्राम निवेश विभाग दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों की संयुक्त बैठक ली। जिसमें छ.ग. शासन छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) अधिनियम/नियम 2022 के तहत् प्राप्त प्रकरणो निराकरण के संबंध में, चर्चा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के द्वारा प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक, श्री सूर्यभान सिंह ठाकुर वरिष्ठ मानचित्रकार श्री राजेश डुम्भरे, उप अभियंता श्री संदीप पटेल एवं नगर पालिक निगम भिलाई से भवन अधिकारी श्री हिमांशु देशमुख व अन्य संबंधित कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया एसडीएम और तहसील मुंगेली का औचक निरीक्षण
कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को लगाई फटकार मुंगेली 06 जनवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने कल 05 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और तहसील कार्यालय मुंगेली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट, एसडीएम कोर्ट, नकल शाखा, कानूनगो शाखा में लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। वहीं राजस्व पंजियों का बारीकी […]
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने सी-मार्ट एवं धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण
राजनांदगांव , जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जल तरंग कॉलोनी स्थित सी-मार्ट एवं धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पाद एवं समूह की महिलाओं द्वारा सी-मार्ट के माध्यम से की गई बिक्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने […]
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 04 फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी श्री प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से […]