अम्बिकापुर 15 दिसम्बर 2023/शासन के निर्देशानुसार जिले में 14 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन किया जाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।
गठित टीम के अध्यक्ष स्वयं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार होंगे। वहीं समिति के सदस्य सहसचिव आयुक्त नगर पालिका निगम श्री अभीषेक कुमार, सदस्य जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर होंगे। इसी प्रकार समिति के सदस्य वन मण्डलाधिकारी श्री थेजस शेखर, अपर कलेक्टर श्री सुनिल नायक, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्री अमृत लाल ध्रुव,वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र के श्री राजेश चौकसे एवं श्री संदीप शर्मा, नाबार्ड डी.डी.एम श्री अनुपन तिवारी, आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त श्री डी.पी.नागेश, परियोजना प्रशासक एकीतृत आदिवासी विकास परि. श्री फागेश सिन्हा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन.आई.सी. के श्री जियाउर रहमान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॅा.आर.एन.गुप्ता, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कृषि विकास एवं विकास कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी विभाग उपसंचालक श्री पी.एस.दिवान, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री डी.के.राय, उपसंचालक पशुधन विकास विभाग डॉ.बी.पी.सतनामी, जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री आर के सिंह, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जे.आर. प्रधान, उप संचालक मतस्य विभाग के श्री सतीस अहिरवार, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री शंकर प्रसाद मण्डावी, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र श्री रामलाल एक्का , जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.डी. के जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे, डी.एम.सी. श्री रविशंकर तिवारी, जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्था श्री एन. कुजूर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री अजय कुशवाहा, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्री पवन गुप्ता , सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग सुश्री संगीता लकड़ा, ई-डिस्ट्रिस्ट मैनेजर श्री वैभव सिंह, लीड बैंक मैनेजर श्री प्रीयेश गौतम, डी.एन.एम. श्री नीरज नामदेव तथा सभी शासकीय,स्वशासी,अर्ध्दशासकीय एवं निजी महाविद्यालय के प्राचार्य सदस्य होंगे।