दुर्ग 15 दिसम्बर 2023/श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता समिति द्वारा नेहरू युवा केन्द्र, दुर्ग को सर्वेक्षण एजेंसी चिन्हित किया गया है। सहायक श्रमायुक्त दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार उक्त सर्वेक्षण एजेंसी के वालिंटियर्स एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, दुर्ग के श्रम निरीक्षक के सहयोग से 21 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2023 तक दुर्ग जिले में अवस्थित संस्थाओं उद्योग/इंट भट्ठा/कृषि फॉर्म एवं नगरीय निकाय में स्थित दुकान व होटल में सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। सर्वेक्षण हेतु 500 संस्थानों का चिन्हांकन किया गया है। जहाँ 2000 श्रमिकों से सर्वे प्रपत्र भरवाया जायेगा।
संबंधित खबरें
कार्यशाला जागरूकता शिविर का आयोजन 13 अक्टूबर को
जगदलपुर, 12 अक्टूबर 2022/ बेरोजगार युवाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजना के क्रियान्वयन हेतु 13 अक्टूबर को लाईवलीहुड काॅलेज आड़ावाल में प्रातः 11.30 बजे से कार्यशाला व जागरूकता शिविर आयोजित की गई है। जागरूकता शिविर में रायपुर के विषय विशेषज्ञों द्वारा योजना के संबंध में विस्तृत […]
मुख्यमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र दिवस की दी बधाई
रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ […]
मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने का मिला न्योता
मुख्यमंत्री ने भगवान को सलामी देते हुए ‘तुपकी’ दागकर स्वीकारा आमंत्रण रायपुर 16 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर से अध्यक्ष श्री ईश्वर नाथ खम्बारी के नेतृत्व में आए 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज और गोंचा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री […]