छत्तीसगढ़

जिले में पोला, महानवमी एवं गोवर्धन पूजा के दिन स्थानीय अवकाश घोषित

  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 05 जनवरी 2024/कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शाक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिये वर्ष 2024 में तीन पर्वों-त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार में 2 सितंबर सोमवार को पोला, 11 अक्टूबर शुक्रवार को महाष्ठमी-महानवमी और 1 नवंबर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *