देश

#Weather Updates: कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं ने मैदान को ठिठुराया, दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे

समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। घने कोहरे के बीच बर्फीली हवाएं चलने से लोग ठिठुरने को विवश हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे की स्थिति रही। कोहरे के कारण विमानों की उड़ान पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग के शनिवार और रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

नई दिल्ली। समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। घने कोहरे के बीच बर्फीली हवाएं चलने से लोग ठिठुरने को विवश हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे की स्थिति रही। कोहरे के कारण विमानों की उड़ान पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग के शनिवार और रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री की कमी

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री की कमी दर्ज की गई थी, जिससे गंभीर कोल्ड डे स्थिति बनी थी। शुक्रवार को हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी से बदलकर पूर्वी व उत्तर-पूर्वी रहा। हवा की दिशा बदलने से तापमान में आंशिक वृद्धि हुई, इसीलिए समग्र रूप से राजधानी में कोल्ड डे की स्थिति रही, गंभीर कोल्ड डे की नहीं। दिन में आसमान साफ रहा, लेकिन धूप नहीं खिली। पंजाब में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। पिछले एक सप्ताह से कई जिलों में धूप न के बराबर ही हो रही है। हवाएं चलने से भी कंपकंपी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पांच जनवरी को लुधियाना में वर्ष 2013 के बाद पहली बार दिन का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में कोहरा व शीतलहर जारी है। मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक उप्र के ज्यादातर जिलों में चार दिनों तक घना कोहरा के साथ शीतलहर दिखेगी। रात में दृश्यता शून्य रहेगी। अगले दो दिन धूप निकलने के आसार नहीं हैं। करीब दस किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *