जिल स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम में रामभक्तों की हजारों की भीड़ ने जयश्रीराम का उद्घोष कर अपनी आस्था, उमंग और उत्साह को किया जाहिर
जिले वासियों ने भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण श्रद्धापूर्वक देखकर हुए आनंदित
बीजापुर, जनवरी 2024- जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को देखने हेतु सभी विकासखण्डों के मंदिर, देवालय, स्कूल, आश्रम, छात्रावासो सहित पंचायतों के प्रमुख स्थानों पर व्यापक व्यवस्था की गई।
वहीं जिला स्तर का रामोत्सव कार्यक्रम बीजापुर स्थित मीना बाजार मैदान में आयोजित हुआ जिसमें एलईडी स्क्रीन पर भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं जनमानस ने श्रद्धापूर्वक देखा, भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को देखकर जनमानस भावविभोर होकर जयश्रीराम का उद्घोष किए। मानस मंडली द्वारा प्रभु श्रीराम के भजन का निरंतर आयोजन से बीजापुर राममय होते नजर आया। प्रमुख समारोह स्थल पर सुंदर आकर्षक रंगोली गायत्री परिवार बीजापुर के सौजन्य से बालिकाओं द्वारा बनाया गया था एवं पूर्व संध्या में चौबीस सौ दीपों के साथ दीपोत्सव भी मनाया गया। जिला प्रशासन बीजापुर के सौजन्य से रामभक्तों के श्रद्धा और आस्था को ध्यान में रखते हुऐ व्यवस्था की गई थी वहीं श्री रामभक्तों के सौजन्य से जनमानस के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम इतिहास की उस घड़ी के साक्षी बन रहे हैं जिसे हमारे पूर्वजों ने कभी नही सोचा था। आज अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलो से हुई। यह अवसर सदियों में कभी-कभी आता है। हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद और हमारे पूर्व जन्मों के अच्छे कर्म का प्रतिफल है जो हम इस पुण्य घड़ी में शामिल होकर श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को देख पाए। भारत सरकार के निर्णय का छत्तीसगढ़ सरकार कदम से कदम मिलाते हुए आज के दिन को शासकीय अर्ध अवकाश घोषित किया। शासकीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया था लेकिन शासन के निर्णय से साथ ही साथ जनमानस ने हजारों की जनसख्या में आस्था और विश्वास ने कार्यक्रम को सफल बनाया बीजापुर जैसे सुदूर अंचल में उत्साह और उमंग अन्य जिलों के समान दिखा कलेक्टर ने कहा भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में व्यापक जनभागीदारी दिखा। भगवान श्री राम दण्डकारण्य बस्तर क्षेत्र से अधिक प्रभावित हैं। वनवास के दौरान सर्वाधिक समय दण्डकारण्य के जंगलों में बिताया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाने वाले बालिकाओं को पुरूस्कार स्वरूप शील्ड एवं रामचरित मानस पुस्तक प्रदाय किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री बेनहूर रावतिया, वरिष्ठ नागरिक श्री जी वेंकट, श्री श्रीनिवास मुदलियार, श्री नंदूराणा सहित संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत बीजापुर श्री गीत कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलीराम बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मसराम, डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उईके, श्री उत्तत पंचारी, श्री नारायण गवेल, श्री जागेश्वर कौशल सहित अधिक कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सम्पूर्ण जिले में हुआ भक्तिमय कार्यक्रम कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने भैरमगढ़ एवं बीजापुर के विभिन्न देवालयों एवं मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जिले वासियों की सुख-समृद्धि की कामना
बीजापुर, जनवरी 2024- भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा लोगो के आस्था एवं श्रद्धा को देखते हुऐ एवं शासन के निर्देशानुसार पर सीधा प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने भैरमगढ़ के श्रीराम मंदिर, नैमेड़ के शिव मंदिर, बीजापुर के गायत्री मंदिर, शिव मंदिर में दर्शन कर जिले वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
समूह के महिलाओं को लखपति बनाने रोड मैप तैयार
बीजापुर, जनवरी 2024- सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार जिले में कुल 47हजार 9 सौ 74 परिवार हैं, जिसमें से कुल 20 हजार 3 परिवारों को स्व.सहायता समूहों में जोड़ा जा चुका हैं। वर्तमान में 27 हजार 9 सौ 71 परिवारों को समूहो में जोड़ा जाना बाकी हैं। इन ग्रामीण महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय लगभग एक लाख से ऊपर करने हेतु रोड मैप तैयार किया जा चुका हैं। उक्त जानकारी देते हुए एनआरएलएम के सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी ने बताया कि कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला बीजापुर में समूह में जुड़े ग्रामीण महिला परिवारों का लखपति दीदी सर्वे हेतु वर्तमान में कुल 60 महिलाओं को सामुदायिक स्रोत संसाधन के रूप में प्रशिक्षित किया गया हैं, जिनके द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा हैं।
क्या हैं महिला लखपति दीदी योजनालखपति दीदी योजना से महिलाएं अपना उद्योग धंधा एवं काम करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगी। लखपति दीदी योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे कि महिलाएं अपने स्वयं का उद्योग धंधा आजीविका एवं अन्य कार्य कर सके।
कैसे किया जाएगा समूह के दीदीयों को लखपति- प्रत्येक ग्राम स्तर पर ग्राम गरीबी उन्मूलन परियोजना तैयार किया जाता हैं, जिसमें समूह के ही महिलाओं को सामुदायिक स्रोत संसाधन के रूप में प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इन प्रशिक्षत महिला के द्वारा समूह में जुड़े प्रत्येक महिला परिवारों के लिए गरीबी उन्मूलन परियोजना तैयार कर ग्राम संगठन स्तर पर संकलित किया जाना हैं। इस संकलित परियोजना को ग्राम सभा में प्रस्तुत किया जावेगा। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में अभिसरण कर स्व-सहायता समूह के महिलाओं के आय सृजन हेतु कार्य किया जाता हैं। जैसे- महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत हितग्रiही हेतु मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण, सब्जी भाजी उत्पादन हेतु कुआं निर्माण, वृक्षारोपण कार्य, भूमि समतलीकरण, गाय शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड, सुकर शेड आदि कार्य स्वीकृत कराकर विभागों के साथ अभिसरण कराया जाता हैं।