राजनांदगांव, फरवरी 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में प्रेसवार्ता ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरूवार 8 फरवरी 2024 को किया गया हैं। इसके अंतर्गत एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार 6 जनवरी 2024 का किया गया था। दावे एवं आपत्ति भरने की अवधि बुधवार 6 जनवरी 2024 से सोमवार 22 जनवरी 2024 तक थी। विशेष अभियान की तिथियां शनिवार 13 जनवरी 2024 एवं रविवार 14 जनवरी 2024 निर्धारित थी। दावे एवं आपत्तियों का निराकरण शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को किया गया। स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की स्वीकृति तथा डेटाबेस को अद्यतन और पूरकों की छपाई मंगलवार 6 फरवरी 2024 को किया गया और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरूवार 8 फरवरी 2024 को किया गया।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्त कर ली गई है। मतदान दल गठन एवं अन्य निर्वाचन कार्य हेतु जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रवृष्टि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रदाय सॉफ्टवेयर पीपीईएस पर कराया जा रहा है। जिले के 840 मतदान केन्द्रों में से 430 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु ईवीएम मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच 5 फरवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है। प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) का कार्य ईवीएम वेयरहाऊस जिला कार्यालय परिसर राजनांदगांव में किया जा रहा है। प्रथम स्तरीय जांच के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति उपस्थित होकर कार्य का अवलोकन कर सकते है। जिले में वर्तमान में 2440 बीयू, 1336 सीयू एवं 1708 वीवीपेट उपलब्ध है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते है। उच्चतम न्यायालय द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों के अनुरूप आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं अन्य अवसरों पर उपयोग कर सकेंगे। ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप केवल संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति से ही किए जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कार्यालयीन समय में 1950 नम्बर पर संपर्क कर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल एवं मतदाता हेल्पलाइन ऐप की सहायता से मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम खोजने मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते हैं। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी ऑनलाईन एप्लाई कर सकते है। एनजीएस पोर्टल का उपयोग मतदाता द्वारा मतदाता परिचय पत्र प्राप्त न होना, आवेदन फार्म का निराकरण नहीं होना या अन्य शिकायतों को दर्ज करने के लिए किया जा सकते हंै।
विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या-
विधानसभावार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 है, जिसमें राजनांदगांव जिला अंतर्गत 840 मतदान केन्द्र एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 97 मतदान केन्द्र तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 270 है। इसके अंतर्गत खैरागढ़ तहसील (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई) में मतदान केन्द्रों की संख्या 97, डोंगरगढ़ तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 80 एवं राजनांदगांव तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 93 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। इसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 132 एवं डोंगरगढ़ तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 120 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 192 एवं अम्बागढ़ चौकी तहसील (जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी) में मतदान केन्द्रों की संख्या 69 है।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या-
विधानसभावार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 19 हजार 282 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 8 हजार 317, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 10 हजार 956 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 9 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हजार 682 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 61, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 615 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 12 हजार 707 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 339, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 8 हजार 366 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 937 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 560 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 377 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 956 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 95 हजार 357 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 96 हजार 598 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है।
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या-
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 99 हजार 123 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 48 हजार 244, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 50 हजार 901 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 7 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 116 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 69 हजार 797, महिला मतदाताओं की संख्या 69 हजार 344 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 12 हजार 707 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 339, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 8 हजार 366 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 937 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या की संख्या 1 लाख 2 हजार 560 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 377 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 363 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 548 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 814 है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दौरान विधानसभावार प्राप्त दावा आपत्तियों की जानकारी
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दौरान विधानसभावार फार्म 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्तियां प्राप्त हुई। फार्म 6, 7 एवं 8 में कुल 27 हजार 36 दावा आपत्ति फार्म प्राप्त हुए हंै। जिसमें फार्म 6 में 12 हजार 837, फार्म 7 में 10 हजार 217 एवं फार्म 8 में 3 हजार 982 दावा आपत्ति प्राप्त हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 237, फार्म 7 में 2 हजार 738 एवं फार्म 8 में 1 हजार 102 कुल 7 हजार 77 दावा आपत्ति, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 505, फार्म 7 में 2 हजार 577 एवं फार्म 8 में 1 हजार 44 कुल 7 हजार 126 दावा आपत्ति, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत फार्म 6 में 2 हजार 918, फार्म 7 में 2 हजार 53 एवं फार्म 8 में 810 कुल 5 हजार 781 दावा आपत्ति तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 177, फार्म 7 में 2 हजार 849 एवं फार्म 8 में 1 हजार 26 कुल 7 हजार 52 दावा आपत्ति प्राप्त हुए हैं। इस अवसर एसडीएम श्री अरूण वर्मा, पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
