कलेक्टर ने सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए दायित्व
जगदलपुर 01 मार्च 2024/ जिले में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चित्रकोट महोत्सव का आयोजन 05 से 07 मार्च को किया जाएगा। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने शुक्रवार को आयोजन की तैयारियों हेतु बैठक लेकर सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा। जिसमें सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर को बनाया गया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को दायित्व दिया गया साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों को अलग अलग दायित्व दिया गया। महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, शासकीय योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों के स्टाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजन के संबंध में भी चर्चाकर विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा अलग- अलग दिनों में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
![](https://www.statenewsservice.in/wp-content/uploads/2024/03/225-b-1210x642.jpeg)