छत्तीसगढ़

महिला समूहों की दीदियों के द्वारा तैयार हर्बल गुलाल से सुकमा ज़िलेवासियों की होली में आयेगी बहार

सुकमा, 22 मार्च 2024/कलेक्टर श्री हरिस एस. को उनके निवास पर आकृति स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल भेंट किया गया। इस दौरान महिला समूह की दीदियों ने बताया कि वे स्थानीय फूलों का उपयोग कर प्राकृतिक ढंग से यह हर्बल गुलाल तैयार किये हैं, जिसे स्थानीय हाट-बाजार में भी विक्रय कर रहे हैं। कलेक्टर श्री हरीस एस. ने महिला समूह की उक्त प्रयास को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं उन्होंने महिला समूह की दीदियों के आग्रह पर कलेक्ट्रेट परिसर में भी हर्बल गुलाल बिक्री की अनुमति दी और अधिकारियों-कर्मचारियों को महिला समूह द्वारा तैयार नेचुरल गुलाल का उपयोग होली त्यौहार के लिए किये जाने कहा। विदित हो कि इस वर्ष कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा द्वारा आदिवासी उप योजनान्तर्गत छह महिला स्व-सहायता समूहों को प्राकृतिक रूप से गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था, जिसमें से दो महिला समूहों मुस्कान एवं आकृति ने करीब 10 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया है। इसे बेचकर उक्त महिला समूह की दीदियां होली त्यौहार के लिए आय अर्जित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *