अम्बिकापुर 15 मई 2024/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 20, 21 एवं 22 मई 2024 को तकिया मजार शरीफ में “ऊर्स” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रशासन और आयोजन समिति के मध्य आवश्यक समन्वय हेतु अपर कलेक्टर सरगुजा श्री अमृत लाल ध्रुव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी श्री ध्रुव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं प्रशासन के संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को नियंत्रित करेंगे।
समाचार क्रमांक 595/2024 —00—