रायपुर, 21 जून 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनने वाले दीदी सदन का भूमिपूजन किया। यह सदन बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं के ट्रेनिंग और मीटिंग व रिव्यू के लिए एक समर्पित केंद्र होगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला सदन की बहुप्रतीक्षित मांग शीघ्र पूरी होने जा रही है। रायगढ़ के लिए बनाए विकास पत्र में भी इस मांग को शामिल किया था। खुशी है कि आज भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि भवन के शीघ्र निर्माण को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं और कोशिश होगी कि निर्माण कार्यों के पूर्णता की तिथि भी पहले से निर्धारित करके चलें। उन्होंने कहा कि महिला सदन का निर्माण काम आगामी भाईदूज तक पूरा करेंगे। इस सदन का पूरा प्रबंधन महिलाओं के हाथों में होगा। ये उनका अपना केंद्र होगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्रीय क्लस्टर भवन निर्माण की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सामाजिक विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में संचालित महतारी वंदन योजना पूरे देश में चल रही सबसे बड़ी योजना है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला केंद्रित योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जा रहा है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। जिले में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर वित्त मंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने करंज का पौधा लगाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री उमेश अग्रवाल, श्री विवेक रंजन सिन्हा, रायगढ़ बीएलएफ अध्यक्ष श्रीमती कमला पटेल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव सहित अनके जनप्रतिनिधि और स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
जगदलपुर, अगस्त 2022/ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में तृतीय वर्ग के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के माध्यम से जारी मेरिट सूची के आधार पर 22 अगस्त को 5.30 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति हेतु कांकेर जिले की अधिकृत वेबसाइट ूूूणंदामतण्हवअण्पद […]
27 उत्कृष्ट मत्स्य कृषकों को उत्पादकता बोनस का वितरण रायपुर 12 जुलाई 2024sns/- राष्ट्रीय मछुआ दिवस कार्यक्रम में कृषक संगोष्ठी का आयोजन उपसंचालक मछली पालन परिसर के सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखण्ड से लगभग 100 मत्स्य कृषक शामिल हुए। जिसमें महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कृषक संगोष्ठी में […]
निर्वाचन संबंधी शिकायतों, सूचना के लिए किया जा सकता है संपर्करायपुर, अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय (सामान्य शाखा) रायपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर होंगे तथा यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा। कंट्रोल रूम का नंबर 07712445785 और 1950 है। […]