राजनांदगांव 23 जून 2024/sns/- आयुर्वेद विभाग द्वारा शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक राजनांदगांव में ऑस्टियोआर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकार संबंधित व्याधियों के प्रति जागरूकता, रोकथाम एवं निदान चिकित्सा के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शिल्पा पाण्डेय ने बताया कि शिविर में जिले में संचालित आयुष राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभाग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गयी। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने नागरिकों को ऑस्टियोआर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकार से होने वाली व्याधियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपाय के विषय में जानकारी दी। योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा योगाभ्यास कराया गया एवं योग परामर्श दिया गया। जोड़ो एवं अस्थिपेशी रोगों हेतु आयुर्वेद चिकित्सा कार्यक्रम से सम्बन्धित शिविर में आयुर्वेद चिकिसधिकारी डॉ. सुनील भोई एवं डॉ. हर्ष कुमार, डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने चिकित्सा परामर्श दिया। रोगियों को आवश्यकतानुसार औषधियां एवं सम्बन्धित व्याधियों के पैम्फ्लेटस वितरण किये गये। सभी कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी एवं सहयोग प्रदान किया।
संबंधित खबरें
शाला प्रवेशोत्सव के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन
छत्तीसगढ़ राज्य समग्र शिक्षा हेतु 2023-24 की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट प्रस्ताव का अनुमोदन रायपुर, 27 मार्च 2023/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा है कि आगामी शिक्षण सत्र में शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश और […]
छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की होगी भागीदारी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को लिखा पत्र: रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ को किया आमंत्रित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की बढ़ेगी भव्यता और गरिमा छत्तीसगढ़ का श्रीराम, माता कौशल्या और महाकाव्य रामायण से है गहरा संबंध पत्र […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को देंगे 467 करोड़ रूपए से अधिक विकास कार्यों की सौगात
जांजगीर में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में राज्यसभा नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल जांजगीर चांपा 12 अगस्त 2023/ नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का […]