बिलासपुर, 28 जून 2024/sns/-कोटा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में शाला प्रवेश उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। शाला प्रवेशोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आए ग्राम सरपंच प्रतिनिधि श्री अर्जुन सिंह जगत ने छात्र-छात्राओं को नए शिक्षा सत्र की बधाई दी एवं उन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से स्कूल आने कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री उत्तम जायसवाल ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं गुरूजनों के मार्गदर्शन पर चलने कहा। प्राचार्य श्री शैलेश कुमार पांडेय ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पालक गण, उपसरपंच श्री सहसराम विश्वकर्मा, श्री आरआर सिदार, डॉक्टर शेखर जायसवाल, श्री युगल यादव मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री शोभाराम पालके ने तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती गीता पांडे ने किया।
संबंधित खबरें
कबीरधाम पुलिस की पहल: बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भर्ती कैंप आयोजित
कवर्धा, दिसंबर 2021। कबीरधाम जिले के अन्तर्गत विभिन्न थानो के माध्यम से एक एनजीओ एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा युवाओं को सुरक्षा दक्षता प्रशिक्षण बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भर्ती कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में थाना परिसर सहसपुर में 17 दिसंबर को, थाना परिसर […]
बालिका दिवस पर अनोखी पहल,कोरोना रोकथाम हेतु शहर की बेटियों ने पूरे दिन किया लोगों को जागरूक
रायपुर। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोरोना रोकथाम हेतु बालिकाओं ने व्यापक अभियान संचालित किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एनजीओ यूनिसेफ व वी द पीपल और गुरुकुल महिला महाविद्यालय और डागा गर्ल्स कॉलेज के एन.एस.एस. कैडेट्स द्वारा ‘रोको और टोको’ जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने बड़ी संख्या […]
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 2023-24
धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त धान खरीदी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देशजगदलपुर 01 दिसम्बर 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.द्वारा जिले के […]