रायपुर, 5 जुलाई, 2024। प्रदेश में कोरबा जिले में कुएं में जहरीली गैस से 4 लोगों की और सक्ती जिले में 5 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। इसमें से 4-4 लाख रुपए आरबीसी छह-चार के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री की ओर से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि शामिल है। उल्लेखनीय है कि सक्ती जिले में कुएं में हुए रिसाव में पिता और दो पुत्रों सहित पांच लोगों की मौत हुई जबकि कोरबा में पिता और बेटी समेत चार लोगों की मृत्यु हुई।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के जिला स्तरीय आयोजन के सुव्यवस्थित संचालन हेतु अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
23 से 25 नवंबर तक होंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजन रायपुर 17 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 के जिला स्तरीय खेलों का आयोजन राजधानी रायपुर में 23 से 25 नवम्बर तक किया जा रहा है। इन खेलों के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के अधिकारियों को जिम्मेदारियां […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
कवर्धा, 24 जून 2024sns/- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राशन कार्ड वितरण करने से पूर्व कवर्धा के वार्ड 16 पाली पारा में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी की पूजा, दर्शन किए और दंडवत प्रणाम करते हुए प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व […]
जिले में 1 जनपद सदस्य, 6 सरपंच और 11 पंच के पद के लिए होगा मतदान,
जांजगीर-चांपा, 19 जनवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य शासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2021-22 के मतदान दिवस 20 जनवरी को संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी के जारी पत्र के अनुसार जिले में 1 जनपद सदस्य (पामगढ़ जनपद के क्षेत्र क्रमांक 5), 6 सरपंच […]