दुर्ग, 19 जुलाई 2024/ sns/-भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कार की श्रृंखला में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2025 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। आवेदन ऑनलाईन https://awards.gov.in के माध्यम से चाही गई हैं। पुरस्कार के लिए नामांकित प्रस्ताव विभाग के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग को 30 सितम्बर 2024 तक आवेदन प्रेषित किये जाने के निर्देश है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री नामांकन प्रस्ताव संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छ.ग. रायपुर में 15 सितम्बर 2024 तक प्रेषित किये जाएंगे। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जा रही है निःशुल्क कोचिंग की सुविधा
कलेक्टर ने किया प्रज्ञा कोचिंग संस्था का निरीक्षण मुंगेली, अगस्त 2023// जिले के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में संचालित प्रज्ञा कोचिंग संस्थान में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज प्रज्ञा कोचिंग संस्थान […]
जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी में किसान, नागरिकगण, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं विभिन्न वर्गों के लोग यहां पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी में शासन के तीन वर्ष में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धि और योजनाओं के बारे में […]
कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा को लेकर सुकमा में बैठक आयोजित
सुकमा, 06 फरवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मांडवी के द्वारा कक्षा 5वी और 8वी प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित हुआ। बैठक में ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार करने के संबंध […]