बिलासपुर, 22 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर अवनीश शरण की अपील पर मलेरिया व डायरिया से निपटने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलना शुरू हो गया है। नेमीचंद जैन मथुरा वाले चैरिटी ट्रस्ट पेंडारी सकरी ने 200 नग मच्छरदानी वितरण के लिए जिला प्रशासन को दान दिए हैं। मलेरिया प्रभावित ग्राम मझगांव में जरूरतमंद लोगों में इसके वितरण कार्य का शुभारंभ एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने किया। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ इसका वितरण किया। एसडीएम उर्वाशा ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी एक अचूक उपाय है। उन्होंने इसका नियमित उपयोग करने का आग्रह लोगों से किया। मझगांव में मोबाइल मेडिकल वाहन द्वारा शिविर भी लगाया गया था।शिविर में पहुंचे लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय भी बताए। महामाया मंदिर सेवा ट्रस्ट ने भी अभियान में सहयोग का हाथ बढ़ाया है। उनके द्वारा रतनपुर अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताजा खिचड़ी परोसा जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य मंत्री ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण
अम्बिकापुर , नवम्बर 2021/छतीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को गंगापुर में निर्माणाधीन राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालया का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी ब्लॉकों का निरीक्षण कर गुणवतापूर्ण निर्माण तय समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री सिंहदेव ने उच्च न्यायालय से […]
कोसा फल उत्पादन कर समूह की आजीविका में हुई वृद्धि, समृद्धि की ओर अग्रसर हुआ समूह
जांजगीर-चांपा, 27 अगस्त 2024/sns/- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और रेशम विभाग से हुए 41 हजार अर्जुन के पौधरोपण से पर्यावरण हरा-भरा हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इन पौधारोपण से स्व सहायता समूह आजीविका के साथ आय अर्जित कर वृद्धि करते हुए हुए समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। […]
कुकदूर परियोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न किया
कवर्धा, मार्च 2023। एकीकृत बाल विकास परियोजना कुकदुर के तत्वाधान में 29 मार्च को ग्राम कामठी के मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पण्डरिया विधायक ममता चन्द्राकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तुलस कश्यप उपाध्यक्ष […]