कवर्धा, 24 जुलाई 2024/sns/- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से कवर्धा आने वाले जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया। कवर्धा बोलबंम समितियों के द्वारा उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के अंतर्गत अमरकंटक, कबीर चबुतरा से चौरा दादर लगभग 10 किलोमीटर जंगलों के बीच पंगडंडियों में कुछ पेड़ गिर गए है, जिससे कांवडियों को पदयात्रा करने में परेशानियां हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांवडियों की परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए डिंडौरी जिला प्रशासन के अफसरों से चर्चा कर पंगडंडियों में गिरे पेड़ों को हटाने के लिए आग्रह किया। कबीरधाम बोलबंम समन्वय समिति के सदस्य श्री सुधीर केशरवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डिंडौरी जिले के वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
निम्हा के प्रभारी प्राचार्य को दायित्व से किया गया पृथक, एक माह का रुका वेतन
अम्बिकापुर 3 मार्च 2023/ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने 3 मार्च 2023 को लखनपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निम्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 8 व्याख्याता 2 सहायक शिक्षक, 1 सहायक ग्रेड-2, 3 सहायक ग्रेड-3 एवं 1 भृत्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही विद्यालय […]
स्वास्थ्य संयोजक एवं ड्रेसर की प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी
बिलासपुर, दिसंबर 2024/sns/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधकारी द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) एवं ड्रेसर ग्रेड 1 की प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जिले की वेबसाईट https://bilaspur.gov.in/ एवं www.cghealth.nic.in एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
गौठान से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ रही महिलाएं
गोबर से खाद तैयार कर कमा रही हैं मुनाफा जांजगीर-चांपा 26 मई 2023/ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी के तहत विकासखण्ड बलौदा के ग्राम पचंायतों में गौठानांे का निर्माण किया गया है। इन गौठानों में पशुओं के पीने के लिए पानी टंकी, कोटना, गोबर से खाद तैयार करने के […]