बीजापुर 30 जुलाई 2024/sns/- महिला सशक्तिकरण केन्द्र स्थापित किए जाने हेतु संविदा भर्ती 8 पदों पर किया जाना प्रस्तावित है। प्राप्त आवेदनों का स्क्रूटनी उपरांत पात्र-अपात्र सूची तैयार कर दावा आपत्ति के लिए आवेदन 12 अगस्त 2024 तक कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर के पते पर पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पात्र/अपात्र सूची देखने के लिए जिले के वेबसाईट www.bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।