रायपुर, 8 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निवास परिसर में आयोजित जनदर्शन में आए दिव्यांग श्री रूपेश कुमार साहू को शिक्षण, प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए 50 हज़ार रूपए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। इस घोषणा से रूपेश की खुशी का ठिकाना नही रहा। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाले संघर्षाे को हँसते हुए सामना करना अब उनकी दिनचर्या में शामिल है। भानसोज निवासी दिव्यांग रूपेश कुमार साहू कठिनाईयों का हँसते हुए सामना कर अपने दो भाइयों के साथ-साथ अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में भूमिका निभा रहे हैं। ऑटोपार्ट्स दुकान का संचालन कर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने में लगे हुए हैं।
दिव्यांग रूपेश साहू भूमिहीन परिवार से है। उनके पिता श्री पुष्कर साहू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण किया। वर्ष 2018 में रूपेश की मां की मृत्यु होने पर बच्चों के पालन पोषण में की जिम्मेदारी पिता पर आ गई। रूपेश दिव्यांग होने के कारण उनके पालन पोषण में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिव्यांग रूपेश पढ़ाई में बेहतर था, उन्होंने बी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मानकर उसने अपने हौसलें को कभी टूटने नहीं दिया। उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने का हर संभव प्रयास किया। वर्तमान में वे ग्राम कोसरंगी में अपने दो भाइयों के साथ ऑटोपार्ट्स दुकान का संचालन कर रहे हैं।
जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांग रूपेश की दास्तान की सुनकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें 50 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों मिली आर्थिक मदद ने रूपेश के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। अब वे अपने व्यवसाय को और भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे और अपने साथ भाईयों के भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे।
अब छत्तीसगढ़ राज्य में पेट्रोल पंपों पर भी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय रायपुर, फरवरी 2025/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की प्रदूषण जांच के […]
रायपुर, फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केन्द्रों में होगी। कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा 2022 के लिए मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। प्रदेश में मंडल से मान्यता प्राप्त […]
दंतेवाड़ा, अगस्त 2022। स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री नंदनवार की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप से तय […]