सुकमा ,13 अगस्त 2024/sns/- जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सद्भावना दौड़ सुबह 07 बजे जगदलपुर-दंतेवाड़ा चौक से प्रारंभ कर, घड़ी चौक होते हुए मिनी स्टेडियम सुकमा में समाप्त किया जाएगा। इस दौड़ में जिले के स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने सभी प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ियों, स्काउट गाइड के सदस्यों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।