बलौदाबाजार,15 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सम्पर्क केंद्र के सुचारु संचालन एवं नियंत्रण हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री भरत राम ध्रुव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।श्री ध्रुव का मोबाइल नंबर 70679- 65325 है।
गौरतलब है कि नवाचारी पहल के तहत जिले में सम्पर्क केंद्र( 92018-99925) संचालित किया जा रहा है। यह केंद्र संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 53 में संचालित है। सम्पर्क केंद्र के माध्यम से आम जनता की समस्याओं, मांगों के निराकरण एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करने सहित सुझाव भी लिए जा रहे हैं।